दतिया। पीतांबरा माई के नाम पर जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन आयोजकों द्वारा साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा। पीतांबरा चौराहे के आगे रोड पर भंडारा तो कर दिया गया, लेकिन भोजन के बाद इस्तेमाल की गई पत्तलें सड़क पर ही छोड़ दी गईं।
हालत यह हो गई कि पत्तलें लोगों के पैरों तले और वाहनों के पहियों के नीचे कुचली जा रही हैं, जिससे सड़क गंदी हो गई है और श्रद्धा के नाम पर अव्यवस्था फैल रही है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि माता पीतांबरा की भक्ति का मतलब केवल भंडारा करना नहीं, बल्कि स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना भी है। प्रशासन और आयोजकों को चाहिए कि भंडारे के बाद सफाई की समुचित व्यवस्था करें, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहर की गरिमा भी बनी रहे।
























