शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। मांडलगढ़-मांडलगढ़ के बिगोद क्षेत्र में नेशनल हाइवे-758 पर यश पवन धाम के सामने बुधवार को एक भयानक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रेलर और कार के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी मिल रही हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मांडलगढ़ क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा सुबह 8:30 बजे के समय हुआ, जब कार सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही थी और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। मृतकों की पहचान और अन्य घायलों की स्थिति की पुष्टि की जा रही है।
























