, , ,

भीलवाड़ा में ‘पुष्पा स्टाइल’ पुलिस ऑपरेशन, बजरी से भरी ट्रॉली में छिपे जवान, 5 ट्रैक्टर जब्त

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस ने इस बार बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। फिल्मों में दिखने वाला भेष बदलकर अपराधियों को पकड़ने का सीन उस वक्त हकीकत बन गया, जब ‘पुष्पा मूवी’ के स्टाइल में पुलिस ने बजरी माफियाओं को घेर लिया। आईपीएस माधव उपाध्याय…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस ने इस बार बिल्कुल फिल्मी अंदाज़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

फिल्मों में दिखने वाला भेष बदलकर अपराधियों को पकड़ने का सीन उस वक्त हकीकत बन गया, जब ‘पुष्पा मूवी’ के स्टाइल में पुलिस ने बजरी माफियाओं को घेर लिया।

आईपीएस माधव उपाध्याय के निर्देशन में यह अनोखा ऑपरेशन बड़लियास थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया, जहां लंबे समय से अवैध बजरी गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही थीं।

पुलिस की गाड़ियों को देखते ही माफिया फरार हो जाते थे, ऐसे में डीएसटी इंचार्ज बंटी डायर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने रणनीति बदली और बजरी से भरे ट्रैक्टर की ट्रॉली में छिपकर माफियाओं के अड्डे तक पहुंची। जैसे ही ट्रैक्टर मौके पर पहुंचा, ट्रॉली में छिपी पुलिस टीम अचानक बाहर निकली और चारों ओर से घेराबंदी कर ली, जिससे माफियाओं में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मौके से अवैध बजरी परिवहन में लगे 5 ट्रैक्टर जब्त किए। इस साहसिक ऑपरेशन में डीएसटी टीम के जवान शंभू सिंह, कुलदीप, ओम प्रकाश, रतन, सोनू, शिवनारायण और लालचंद शामिल रहे।

इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया कि भीलवाड़ा पुलिस अवैध खनन और माफियागिरी के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और अपराधियों से हमेशा दो कदम आगे है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed