, ,

कोतवाली दतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा किया।

दतिया। पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे ने दी जानकारी। पुलिस ने चोरी गए कीमती सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि फरियादी का ही रिश्तेदार निकला। 31 दिसंबर की रात कोतवाली थाना क्षेत्र की पंकज शुक्ला वाली गली में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की गई…

1 minute

Read Time

दतिया। पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे ने दी जानकारी। पुलिस ने चोरी गए कीमती सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि फरियादी का ही रिश्तेदार निकला। 31 दिसंबर की रात कोतवाली थाना क्षेत्र की पंकज शुक्ला वाली गली में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की गई थी।

फरियादी जयहिंद सिंह परमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। एसपी दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में गठित टीम और साइबर सेल ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने सतेन्द्र सिंह परमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने नववर्ष की पार्टी और शान-शौकत के लिए अपने ही मौसा के घर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की गई।

बरामद माल में सोने का हार, अंगूठियां, हाय, नथ, चंदा, चेन, बच्चों के कंगन और चांदी की पायल सहित अन्य जेवरात शामिल हैं। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

कोतवाली टीआई धीरेन्द्र मिश्रा और उनकी टीम की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की घटनाओं पर बड़ा अंकुश लगा है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed