,

पीएम साइकिल रैली का दतिया में भव्य स्वागत।

पीएम साइकिल रैली का दतिया में भव्य स्वागत। दतिया। एनसीसी पीएम साइकिल रैली–2026 “शौर्य के कदम, क्रांति की ओर” का शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को दतिया में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली 21 दिसंबर को पुणे से प्रारंभ होकर 13 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी। 15 एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.एस. वर्मा एवं…

1 minute

Read Time

पीएम साइकिल रैली का दतिया में भव्य स्वागत।

दतिया। एनसीसी पीएम साइकिल रैली–2026 “शौर्य के कदम, क्रांति की ओर” का शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को दतिया में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली 21 दिसंबर को पुणे से प्रारंभ होकर 13 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी।

15 एमपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी.एस. वर्मा एवं एडम ऑफिसर कर्नल संजीव सरीन के निर्देशन में दतिया के डगरई टोल प्लाजा के समीप स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ौनी के प्राचार्य शहजाद खान, एनसीसी अधिकारी देवेन्द्र सिलारपरिया,

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के प्राचार्य रामेश्वर दीक्षित, एनसीसी अधिकारी केशव वर्मा सहित शिक्षक पंकज खरे, अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।इस अवसर पर सीनियर कैडेट सामर्थ्य शर्मा, अभिषेक दांगी,

दतिया स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग की टीम तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर साइकिल रैली में शामिल सभी साइकिल सवारों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, शौर्य, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed