राजनीति राजस्थान

भाजपा एससी मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना का किया भव्य स्वागत

भाजपा एससी मोर्चा ने प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना का किया भव्य स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गैना के भीलवाड़ा आगमन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, भीलवाड़ा द्वारा जिलाध्यक्ष पूरण डिडवानिया के नेतृत्व में सर्किट हाउस, भीलवाड़ा में उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री हीरा लाल बोहरा, मीडिया प्रभारी राजेश जीनगर, जिला आईटी प्रभारी पवन बैरवा, जिला महामंत्री गिरिराज मेघवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author