मार्केट से घर जा रहे 55 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग को मोटरसाइकिल वाला मारा जोरदार टक्कर हालत गंभीर।

कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकोला–पडरौना हाईवे 730 पर इंद्रसेनवा गांव के मोड़ पर पानी टंकी के निकट सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार 55 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत रामकोला वार्ड संख्या 8 राजा…

1 minute

Read Time

कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकोला–पडरौना हाईवे 730 पर इंद्रसेनवा गांव के मोड़ पर पानी टंकी के निकट सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार 55 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत रामकोला वार्ड संख्या 8 राजा मदनपाल नगर (इंद्रसेनवा गांव) निवासी श्रीकांत पुत्र ठग

सोमवार की शाम लगभग 6 बजे रामकोला बाजार से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह इंद्रसेनवा मोड़ पर पानी टंकी के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार पडरौना के तरफ से मोटरसाइकिल संख्या यूपी 77 पी 8145 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि श्रीकांत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed