शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-क्षत्रिय कुमावत समाज विकास समिति शाहपुरा द्वारा बसंत पंचमी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन भामाशाह व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन। यह कार्यक्रम मालिनी वाटिका में हुआ सम्पन।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष भंवरलाल धमाणिया ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में तुलसी विवाह व 33 कन्याओं का विवाह हुआ सम्पन्न और कुमावत छात्रावास में भामाशाहो द्वारा नवनिर्मित कमरों का भी लोकार्पण हुआ।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोरा राम कुमावत, डॉ.महेंद्र कुमावत प्रदेशाध्यक्ष ओ बी सी मोर्चा भाजपा , विधायक लाला राम बेरवा, मुकेश वर्मा पूर्व अध्यक्ष शिल्प कला बोर्ड एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद।

























