, , ,

नन्हीं उम्र में बड़ा संकल्प श्रेया कुमावत का पौधा संदेश, हरित राजस्थान की ओर मजबूत कदम

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।‌ शाहपुरा-ग्रीन लिटिल बेबी के नाम से प्रसिद्ध बाल पर्यावरण प्रेमी श्रेया कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा राजस्थान सरकार के डॉ. महेंद्र कुमावत को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त और प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर श्रेया ने कहा कि पौधा केवल उपहार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।‌ शाहपुरा-ग्रीन लिटिल बेबी के नाम से प्रसिद्ध बाल पर्यावरण प्रेमी श्रेया कुमावत ने प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा राजस्थान सरकार के डॉ. महेंद्र कुमावत को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त और प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस अवसर पर श्रेया ने कहा कि पौधा केवल उपहार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का संकल्प है।

श्रेया कुमावत की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देती है कि यदि बचपन से ही प्रकृति से प्रेम किया जाए तो हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

डॉ. महेंद्र कुमावत ने श्रेया के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी अनुकरणीय है और यह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

उल्लेखनीय है कि श्रेया कुमावत अब तक जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विधायकों, सांसदों तथा मंत्रियों को पौधा भेंट कर “हरित राजस्थान” का संदेश दे चुकी हैं।

उनका यह सतत प्रयास यह सिद्ध करता है कि आज की बाल पीढ़ी यदि जागरूक हो जाए तो पर्यावरण संरक्षण एक जनआंदोलन बन सकता है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed