शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र में नानोदिया ग्राम में एक निर्दयी मां ने सड़क के किनारे झाड़ियों में नवजात शिशु को छोड़कर चली गई जिसे जानवरों ने नोच लिया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.
पुलिस ओर 108 एंबुलेंस के पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स गिरिराज पायक मौके पर पहुंचे एवं नवजात शिशु के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेड़ा ले जाया गया.
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल अभी तक नवजात की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

























