राजनीति राजस्थान समाज

शाहपुरा में आयोजित हिंदू सम्मेलन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-शाहपुरा में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर सम्मेलन का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए शाहपुरा नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और शांति को मजबूत करते हैं।

उन्होंने सभी वर्गों से मिल-जुलकर आगे बढ़ने की अपील की।इस मौके पर कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रमेश सेन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, कांग्रेस नेता सुनील मिश्रा, महामंत्री ओम सिंधी, सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, वरिष्ठ नेता अजय मेहता,

पूर्व पार्षद, नाथू लाल कोली, धनराज जीनगर, विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस राम सिंह मीणा, युवा नगर अध्यक्ष अमन पोंड्रिक, छात्र नेता शिवराज आचार्य, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

About The Author