,

गणतंत्र दिवस पर दतिया जिले के शासकीय भवनों व ऐतिहासिक स्थलों पर होगी भव्य रोशनी।

दतिया। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दतिया जिले में उत्सवपूर्ण वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले के समस्त शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर 25 एवं 26 जनवरी 2026…

1 minute

Read Time

दतिया। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दतिया जिले में उत्सवपूर्ण वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले के समस्त शासकीय भवनों एवं राष्ट्रीय एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर 25 एवं 26 जनवरी 2026 को रात्रि के समय आकर्षक एवं भव्य रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं कार्यालय प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी स्वप्निल वानखड़े के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रोशनी की व्यवस्था समय पर, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय रूप से की जाए, ताकि गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और उत्साह जन-जन तक पहुंचे।

रोशनी की यह व्यवस्था कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला एवं तहसील कार्यालयों, शासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों सहित अन्य शासकीय संस्थानों पर की जाएगी।

इसके साथ ही जिले के प्रमुख ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों को भी रोशनी से सजाया जाएगा, जिससे शहर की सुंदरता और उत्सव का माहौल और अधिक भव्य दिखाई देगा।

जिला प्रशासन ने सभी विभागों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर विद्युत सज्जा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाने वाली यह रोशनी देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान और गौरव का प्रतीक होगी, जिससे नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed