अपराध (क्राइम ) राजस्थान स्वास्थ

फूलिया कलां थाना क्षेत्र के कनेछन कलां में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा, एक व्यक्ति की मौत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। फुलिया-शाहपुरा के फूलिया कलां थाना क्षेत्र के कनेछन कला गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम चंद पुत्र रामलाल तेली, निवासी कनेछन कलां के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बच्चों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया, जिसके बाद बड़े भी आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान मारपीट में प्रेम चंद के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही फूलिया कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि झगड़े में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

About The Author