, ,

आगर मालवा। ग्राम मोड़ी में कलेक्टर की ग्राम चौपाल, योजनाओं की जानकारी व ऑन-द-स्पॉट निराकरण

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 28 अप्रैल। जनपद सुसनेर के ग्राम मोड़ी में मंगलवार सायं आयोजित ग्राम चौपाल में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शासकीय माध्यमैक विद्यालय मोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह,…

2 minutes

Read Time

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 28 अप्रैल। जनपद सुसनेर के ग्राम मोड़ी में मंगलवार सायं आयोजित ग्राम चौपाल में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

शासकीय माध्यमैक विद्यालय मोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री आर.पी. वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी, एसडीएम सुसनेर श्रीमती किरण बरबड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव, श्री कमल मंडलोई सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को ऑन-द-स्पॉट लाभ भी वितरित किए गए। पुलिस विभाग द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें “राह वीर योजना”, हिट एंड रन प्रावधानों की जानकारी तथा हेलमेट वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा सांवरिया समूह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा जय नारायण गिरिराज को सिंचाई यंत्र वितरित किया गया। साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। वहीं राजस्व विभाग द्वारा स्वामित्व पत्र प्रदान किए गए।

ग्राम चौपाल में एक ग्रामीण द्वारा विद्युत समस्या रखे जाने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए, जिस पर मौके पर ही समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया।अपने संबोधन में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि “आज पूरा प्रशासन आपके द्वार आया है।

सभी विभागों के स्टॉल यहां लगाए गए हैं, ताकि आप अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकें और योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।” उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिस विभाग से संबंधित शिकायत प्राप्त हो, संबंधित विभाग प्रमुख तत्परता से उसका निराकरण सुनिश्चित करें।

साथ ही प्रत्येक आवेदन का विधिवत पंजीयन कर समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed