अपराध (क्राइम ) राजस्थान

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हैदराबाद से दस्तयाब

शाहपुरा (भीलवाडा)-राजेन्द्र खटीक। सरवाड़-पुलिस थाना सरवाड़ ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल दस्तयाब किया है। मामले में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (RJ 48 SE 2143) भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला (IPS) ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 को परिवादी ने थाना सरवाड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री (जन्म 2 नवंबर 2010), जो स्थानीय राजकीय विद्यालय से 12वीं पास कर चुकी है, 5 अप्रैल की रात अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन 6 अप्रैल सुबह तक नीचे नहीं आई। तलाश करने पर वह कमरे में नहीं मिली।

परिवादी ने आशंका जताई कि हनुमान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 107/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।ऐसे हुआ खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी रामपाल शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और मुखबिर तंत्र के जरिए तकनीकी जांच करते हुए पीड़िता को सिकंदराबाद (हैदराबाद) से दस्तयाब कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में आरोपी हनुमान भादू (20) पुत्र सॉवरलाल, निवासी फतेहगढ़, थाना मसूदा (जिला ब्यावर) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस टीम-: रामपाल शर्मा (थानाधिकारी, सरवाड़),मुकेश यादव (सउनि.),शुभकरण ,हरिराम ,कमलेश पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

About The Author