, , ,

राजस्थान। अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर महिला श्रमिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत शाहपुरा में आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न आधारभूत विकास कार्य करवा ये जा रहे है। परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (सीएपीपी) यूनिट द्वारा भी समय-समय पर आमजन में जनचेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत शाहपुरा में आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न आधारभूत विकास कार्य करवा ये जा रहे है।

परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (सीएपीपी) यूनिट द्वारा भी समय-समय पर आमजन में जनचेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती है।

इसी क्रम में आज अंतरराष्ट्रीय मजूदर दिवस के अवसर पर शाहपुरा के महिला श्रमिकों के साथ जागरूकता एवं अनुभव साझा करने के लिये रेगर बस्ती में श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम गतिविधि की गई। इस कार्यक्रम में 30 श्रमिकों ने भाग लिया।

सीएपीपी इकाई के सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर स्पॉट अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने श्रमिकों को श्रम का महत्व, मजदूरों के अधिकार एवं कर्तव्य, श्रमिकों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही जल कल्याण कारी योजना यें, कार्य के दौरान सुरक्षा का महत्व, मानव जीवन में शिक्षा का महत्व, मौसमी बीमारियों से बचाव, महिला श्रमिकों को मिलने वाली सुविधा यें, व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्वास्थ्य पर चर्चा कर जानकारी दी गई।

साथ ही इसी क्रम में महिला श्रमिकों को बताया कि सरकार के विकास कार्यों में श्रमिकों का सबसे बड़ा योगदान होता है नगर पालिका के स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर प्रहलाद गुलपारिया ने सिटीजन फीडबैक के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सिटीजन फीडबैक करने का अनुरोध किया जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 25-26 में शहर की अच्छी रैंक प्राप्त की जा सके।

कार्यक्रम में मोहम्मद मोहीन मंसूरी ने अपना सहयोग प्रदान किया बस्ती के महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed