राजस्थान समाज स्वास्थ

राजस्थान। सड़क निर्माण में लापरवाही: राजपुरा में दूषित हो रहा है पेयजल, महामारी का खतरा

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।​ काछोला- ग्राम पंचायत सरथला के राजपुरा गाँव में निर्माणाधीन MDR (मुख्य जिला मार्ग) रोड ग्रामीणों के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत का सबब बन गया है। विभाग और ठेकेदार की अनदेखी के चलते गाँव का सार्वजनिक पेयजल बोरिंग दूषित हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का भय व्याप्त है।

​प्रमुख समस्याएँ और लापरवाही: ​नाली निर्माण का अभाव: गाँव की मुख्य पानी की टंकी और स्कूल के पास सड़क निर्माण तो किया जा रहा है, लेकिन जल निकासी के लिए पक्की नाली नहीं बनाई गई है।​

बोरिंग में जा रहा है गंदा पानी: नाली न होने के कारण सड़क और नालियों का कीचड़युक्त गंदा पानी सीधे सार्वजनिक बोरिंग में उतर रहा है। यही बोरिंग पूरे गाँव की प्यास बुझाने का मुख्य स्रोत है।

​प्रशासनिक अनदेखी: स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।​ सामाजिक कार्यकर्ता की चेतावनी:​भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा लाल बैरवा ने मौके की स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताया है।

उन्होंने कहा कि “दर्जनों घरों और स्कूल के सामने जमा यह गंदा पानी न केवल रास्ते को नारकीय बना रहा है, बल्कि सीधे पेयजल स्रोतों को जहर बना रहा है। यदि प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया और पक्की नाली का निर्माण नहीं कराया, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

“​ग्रामीणों की मांग:​जल निकासी के लिए तत्काल पक्की नाली का निर्माण किया जाए।​ दूषित हो रहे बोरिंग को सुरक्षित किया जाए और पानी की शुद्धता की जांच हो।​

कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।​इस दौरान समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

About The Author