देश-विदेश मध्यप्रदेश शिक्षा समाज

समाज के निर्माण में पत्रकारों की अहम भूमिका हैं- लोकेंद्र सिंह राजपूत, दतिया में मना देवर्षि नारद जयंती महोत्सव।

दतिया। समाज के निर्माण में पत्रकारों की प्रमुख भूमिका होती हैं। देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने के लिए बड़े बड़े क्रांतिकारियों ने भी सोए हुए समाज को जगाने के लिए अखबारों को माध्यम बनाया। पत्रकारिता का सबसे बड़ा काम ऐसे समाज का निर्माण करना है जो देश की प्रगति में सहभागी बने।

यह विचार माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल के सहायक प्राध्यापक लोकेंद्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार को केशव न्यास जन सेवा न्यास, दतिया द्वारा होली हार्ट पब्लिक स्कूल में आयोजित आदि पत्रकार नारद मुनि जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर व्यक्त किए

उन्होंने कहा कि मुनि नारद जी हमेशा निष्पक्ष रहे वह देवताओं की ओर से अनीति होने पर दानवों के लिए भी चिंतित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र सिंह बुन्देला ने की। कार्यक्रम का आरंभ नारद मुनि जी के चित्र का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि लोकेंद्र सिंह राजपूत एवं कार्यक्रम अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बुन्देला का न्यास के सचिव राजेश मोहन श्रीवास्तव एवं पत्रकार श्री दीपक शर्मा द्वारा तिलक लगाकर, अंग वस्त्र पहनाकर एवं मां पीताम्बरा का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र सेन ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शकील अहमद मंसूरी, संजय तिवारी, सतीश सिहारे, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप गोयल, दीपक शर्मा, दिनेश रजक, राजेंद्र पटवा, आशुतोष मिश्रा विकास जड़िया, कपिल तांबे आदि उपस्थित रहे।

About The Author