,

राजस्थान। शाहपुरा में नहर कवर निर्माण कार्य का विधायक ने किया औचक निरीक्षण

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-उम्मेद सागर बांध की दायीं मुख्य नहर को ढकने (कवर करने) के निर्माण कार्य का आज शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्य कुमावत छात्रावास से जहाजपुर रोड तक प्रगति पर है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है।निरीक्षण के दौरान…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-उम्मेद सागर बांध की दायीं मुख्य नहर को ढकने (कवर करने) के निर्माण कार्य का आज शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने औचक निरीक्षण किया।

यह कार्य कुमावत छात्रावास से जहाजपुर रोड तक प्रगति पर है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है।निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद ठेकेदार एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कार्यस्थल का बारीकी से अवलोकन करते हुए निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

डॉ. बैरवा ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

विधायक ने बताया कि नहर को ढकने का यह कार्य क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इसके पूर्ण होने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता तथा आवागमन की स्थिति में सुधार आएगा।

इस दौरान राजेन्द्र बोहरा, पंकज सुगंधी, जीवराज गुर्जर, ललित गुर्जर सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed