, , ,

राजस्थान। शाहपुरा की बेटी डॉ. अर्चना कांटिया नारानिया को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया सम्मानित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा। शाहपुरा की बेटी एवं मुंबई यूनिवर्सिटी में वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ. अर्चना कांटिया नारानिया को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए “उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन” का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान वर्ष के अंत में हुई बैठक के दौरान प्रदान किया गया, जहाँ कॉलेज ने डॉ. अर्चना द्वारा लिखित…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा। शाहपुरा की बेटी एवं मुंबई यूनिवर्सिटी में वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ. अर्चना कांटिया नारानिया को शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए “उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन” का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

यह सम्मान वर्ष के अंत में हुई बैठक के दौरान प्रदान किया गया, जहाँ कॉलेज ने डॉ. अर्चना द्वारा लिखित और डॉ. शशिकला प्रजापति द्वारा सह-लिखित पर्यावरण अध्ययन (EVS) की एक नई पाठ्यपुस्तक के औपचारिक विमोचन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुस्तक का अनावरण प्राचार्य, प्रो. विजय डी. मेंढुलकर द्वारा किया गया।

इससे पूर्व डॉ अर्चना कांटिया 29 शोध लेखों के रिकॉर्ड प्रकाशन और हाल ही में दायर एक पेटेंट के साथ, डॉ. अर्चना कांटिया वनस्पति अनुसंधान और सतत विज्ञान की सीमाओं का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं।

राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से अपनी पीएचडी पूरी करने के बाद, उन्होंने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, दिल्ली विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और मुंबई विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है।

29 प्रकाशनों का मील का पत्थर छूकर और एक पेटेंट दायर करके, उन्होंने कांटिया परिवार के मूल्यों को आगे बढ़ाने और शाहपुरा का गौरव बढ़ाने का काम किया है। डॉ अर्चना कांटिया मेवाड़ प्रजामंडल आंदोलन के संस्थापक सदस्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त कांटिया की पौत्री है।

उनके पिता जयप्रकाश कांटिया स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया डीजीएम पद से सेवानिवृत हुए है तथा माता सरोज कांटिया ग्रहणी है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed