, ,

राजस्थान। छात्राओं ने जानी एफएसटीपी की कार्य प्रणाली एवं तकनीकी जानकारी। स्कूल के बच्चो ने किया फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का भम्रण।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरुकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर के छात्राओं को फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट जहाजपुर रोड बन रहे प्लांट का भम्रण करवाया गया। कार्यक्रम में बच्चो को नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता प्रहलाद गुलपारिया ने एफएसटीपी की…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना आरयूआईडीपी की सामुदायिक जागरुकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर के छात्राओं को फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट जहाजपुर रोड बन रहे प्लांट का भम्रण करवाया गया।

कार्यक्रम में बच्चो को नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता प्रहलाद गुलपारिया ने एफएसटीपी की कार्य प्रणाली की तकनीकी जानकारी के बारे में बताया गया। उनको प्राइमेरी ट्रीटमेंट यूनिट, एमबीआर, स्टेबलाईजेशन टैंक ओर इस कुरुप्रेस, स्लज ड्रायर के बारे में जानकारी दी।

कैप इकाई के सहायक सामाजिक विकास एवं जेंडर स्पॉट अधिकारी महेंद्र सिंह राणावत ने विद्यार्थियों को बताया कि आपके सेप्टिक टैंक या शोकपिट को नगर पालिका में निर्धारित शुल्क 1500 रुपये जमा करवाकर खाली करवा सकते हैं।

एफएसटीपी पर ट्रीट कर उसको खाद के रूप में खेतों में उपयोग में लिया जाएगा। इससे जो गंदगी होती थी उससे निजात मिलेगी व वातावरण स्वच्छ रहेगा। साथ ही उनको अपने घर का सेप्टिक टैंक 5 साल में खाली करवाने के बारे में प्रेरित किया व उनको टोल फ्री नंबर 18002578182 पर कॉल कर सेफ्टिक टैंक खाली करवाने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बच्चो को एफसटीपी के फायदों की जानकारी दी एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक अशोक शर्मा व चंदा सुथार व छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed