, , ,

संजय कॉलोनी वार्ड 35,36,48,59 की जल समस्या के स्थाई समाधान हेतु निवर्तमान महापौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से की मुलाकात

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा- संजय कॉलोनी क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चली आ रही भीषण जल समस्या के स्थाई निराकरण एवं क्षेत्र के अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर आज निवर्तमान महापौर राकेश पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की और उन्हें विस्तार से अवगत कराया।जनहित में उठाई गई मांगें:निवर्तमान महापौर राकेश…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।भीलवाड़ा- संजय कॉलोनी क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चली आ रही भीषण जल समस्या के स्थाई निराकरण एवं क्षेत्र के अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर आज निवर्तमान महापौर राकेश पाठक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की और उन्हें विस्तार से अवगत कराया।जनहित में उठाई गई मांगें:निवर्तमान महापौर राकेश पाठक ने कलेक्टर को बताया कि संजय कॉलोनी क्षेत्र के निवासी लंबे समय से अनियमित और कम दबाव वाली जलापूर्ति से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पीएचईडी (PHED) विभाग के माध्यम से क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाने और जल भंडारण की क्षमता बढ़ाने हेतु ठोस कार्ययोजना बनाई जाए ताकि भविष्य में पानी की किल्लत न हो। साथ ही, क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और सड़कों से जुड़े अन्य स्थानीय विषयों पर भी त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद:क्षेत्रवासियों की समस्याओं को मजबूती से रखने के लिए इस दौरान वार्ड 35 से कैलाश, वार्ड 36 से पार्षद सुशीला जैन, वार्ड 48 से सागर पाण्डे, वार्ड 59 से बादाम देवी माली,राजेंद्र जैन एवं दौलत माली सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।कलेक्टर का आश्वासन:जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को संजय कॉलोनी की जल समस्या का तकनीकी परीक्षण कर जल्द से जल्द स्थाई समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि आमजन की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed