, , ,

राजस्थान। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पिता की मौके पर मौत बेटी घायल

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। कोटडी-भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। देवरिया गांव के निकट मिट्टी से भरे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। कोटडी-भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। देवरिया गांव के निकट मिट्टी से भरे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी कि बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि उसकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार अरनियारा निवासी रामपाल अपनी बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान देवरिया गांव के पास सामने से आ रहे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रामपाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद मचा कोहराम, घायल बालिका अस्पताल में भर्तीहादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत घायल बालिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर फैल गई।

चालक ट्रैक्टर छोड़ भागा, पुलिस ने शुरू की तलाशप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

थानाधिकारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।

मिट्टी-बजरी के ट्रैक्टरों से बढ़ रहा खतरास्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में मिट्टी और बजरी से भरे ट्रैक्टर बेलगाम दौड़ते हैं। कई चालक बिना नियमों की परवाह किए तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ऐसे वाहन चालकों सख्त के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने प्रशासन से अवैध और अनियंत्रित ट्रैक्टरों पर सख्ख कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आोश देखने को मिला। लोगों ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती दिखाई होती तो एक परिवार उजड़ने से बच सकता था।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में ट्रैक्टरों की गति पर नियंत्रण, नियमित जांच अभियान और लापरवाह चालकों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश जारी है। वहीं घायल बालिका के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed