, , ,

राजस्थान। आवारा पशु को बचाने में डंपर-ट्रेलर की भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-नेशनल हाईवे 148D कोटा रोड पर शक्करगढ़ चौराहे के नजदीक देर रात डंपर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार हाईवे पर अचानक आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में यह हादसा…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। जहाजपुर-नेशनल हाईवे 148D कोटा रोड पर शक्करगढ़ चौराहे के नजदीक देर रात डंपर और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर अचानक आए आवारा पशु को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग भड़क उठी। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में दोनों चालक बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही जहाजपुर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची। जहाजपुर पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एसआई देवराज सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed