शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
त्रिवेणी मांडलगढ़-ऐरवाल रैदास समाज गुरु रविदास मंदिर निर्माण समिति, त्रिवेणी संगम के पदाधिकारी मंडल ने विधायक गोपाल खण्डेलवाल से मुलाकात कर त्रिवेणी संगम स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी।
समिति के अध्यक्ष धनराज ऐरवाल एवं सचिव जीवन ऐरवाल ने विधायक महोदय को बताया कि सामुदायिक भवन बनने से समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। विधायक खण्डेलवाल ने समाज की मांग को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के उपाध्यक्ष शिवलाल ऐरवाल, जगदीश ऐरवाल, कोषाध्यक्ष मांगीलाल ऐरवाल, सहसचिव श्रवण कुमार, प्रवक्ता कैलाश, चंपालाल, रमेश, घनश्याम, मोतीलाल, प्रेमशंकर सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।














