,

भाट समाज की 21वीं वर्षगांठ पर पण्डेर में भक्ति और उत्साह का संगम, भव्य कलश यात्रा निकली

पण्डेर – कस्बे में भाट समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें निर्गुणी भजन गायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों…

2 minutes

Read Time

पण्डेर – कस्बे में भाट समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।

जिसमें निर्गुणी भजन गायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया।

बुधवार को प्रातः 7:15 बजे शिव मंदिर परिसर (लालोलाई तालाब) में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। यहां 51 जोड़ों ने हवन कुंड में बैठकर विधि-विधान से आहुतियां दीं। पंडित घीसा लाल तिवाड़ी एवं मनोज तिवाड़ी के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया गया।

श्रद्धालुओं ने पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। हवन के पश्चात भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इस यात्रा में 121 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया।

पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की यह शोभायात्रा अत्यंत आकर्षक नजर आई। बैंड-बाजों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली यह यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय बन गया।

इस आयोजन में समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो समाज की एकता और परंपराओं के प्रति आस्था को दर्शाता है। पूरे दिन कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोग इस आयोजन में शामिल होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते नजर आए।

कार्यक्रम के समापन पर सायं 5:15 बजे भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों और आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed