बाबा रामदेव जी के दर्शनों को पैदल यात्रियों का जत्था रवाना

IMG-20260831-WA0004

पण्डेर। 29 अगस्त कस्बे से श्री बाबा रामदेव जी के दर्शन एवं धोक लगाने के लिए पैदल यात्रियों का जत्था शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा की रवानगी से पूर्व सुबह मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी के चरणों

में धोक लगाकर क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।पूजा-अर्चना के बाद यात्रा के मुख्य ध्वज नेजा का विधिवत पूजन किया गया। यात्रियों को मंगल तिलक लगाकर यात्रा की सफलता एवं सुरक्षित वापसी की मंगलकामना की गई। इसके बाद श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाते हुए तथा भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर से बस स्टैंड पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।16वीं पैदल यात्रा पर रवाना हुईं गुड्डी देवीइस

पैदल यात्रा में कस्बे की महिला श्रद्धालु गुड्डी देवी भाट विशेष आकर्षण एवं प्रेरणा का केंद्र रहीं। बाबा रामदेव जी के प्रति अटूट आस्था की मिसाल पेश करते हुए गुड्डी देवी लगातार 16वीं बार पैदल यात्रा पर रवाना हुईं। वर्षों से कठिन पैदल यात्रा को निष्ठा और श्रद्धा के साथ पूरा करने पर कस्बेवासियों एवं साथी यात्रियों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर विशेष बहुमान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनकी आस्था और समर्पण की सराहना की।

यात्रियों के लिए सनराइज शिक्षण संस्थान के संस्थापक श्री रामस्वरूप जी गुर्जर की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई। अल्पाहार के बाद यात्रियों ने बाबा रामदेव जी के जयकारों के साथ आगे की यात्रा शुरू की। इस अवसर पर भंवर लाल भाट, देवा लाल भाट, भंवर लाल तेली, राकेश कुमार गर्ग

, लाडूराम भाट (पहलवान), लोकेश मीणा, भैरूलाल, आशीष, गुड्डी देवी, सीमा देवी, मनभर देवी, पूजा भाट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा रवानगी के दौरान पूरा वातावरण “बाबा रामदेव जी महाराज की जय” के जयकारों से गूंज उठा।

About The Author