स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल शाहपुरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

IMG-20260721-WA0009

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, शाहपुरा द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2026 को शाहपुरा में स्थित विभिन्न विद्यालयों में “नशे को ना कहो अपने सपनों को हां कहो नशा कोई स्टाइल नहीं, अपने मन शरीर और भविष्य की रक्षा करो“, विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।

प्रथम शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल शाहपुरा में किया गया, जिसमें माननीय अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया तथा उनसे होने वाली घातक बीमारियों से अवगत कराया एवं नशे की लत से समाज एवं बच्चों में बढ़ने वाले वाले अपराधों के बारे में बताया तथा नशे से बच्चों को दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, अधिवक्ता दीपक पारिक, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, न्यायालय स्टाफ राजेश नील एवं विद्यालय के के प्रधानाचार्य राजेश धाकड़ सहित अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। इस शिविर में लगभग 170 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में दूसरा केंप आलोक सेंट्रल स्कूल शाहपुरा स्कूल शाहपुरा में आयोजित हुआ,

जिसमें माननीय न्यायिक अधिकारी मनमीत सिंह मोगा द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया तथा बच्चों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया नशे से समाज में फैली बुराई के बारे में बताया तथा विद्यालय के मैदान में पौधारोपण किया इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा, निखिल व्यास ,न्यायालय स्टाफ विनोद गुर्जर, पीएलवी रीना देवी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र व्यास सहित अन्य विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

इस शिविर में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों शिविरों में लगभग 350 विद्यार्थियों ने सहभागिता की तथा अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।

About The Author