राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तहनाल गेटट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

IMG-20260819-WA0020

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा/

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति शाहपुरा द्वारा 18 अगस्त 2026 को शाहपुरा में स्थित

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तहनाल गेट शाहपुरा मैं ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माननीय न्यायिक अधिकारी सीमा चौहान द्वारा

विद्यार्थियों को अच्छा स्पर्श और बुरा स्पर्श के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को बताया कि अपने शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज उठानी चाहिए अगर हमें कोई बेड टच करें तो हमें अपने परिवार वालों को बताना चाहिए तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करना चाहिए इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा,तालुका सचिव आजाद मोहम्मद जी

पीएलवी रीना देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बघेरवाल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।इस शिविर में लगभग 150 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किया।

About The Author