, ,

राजस्थान। भीलवाड़ा नर्सेंज संगठन की हुई बैठक, 12 मई नर्सेंज दिवस के उपलक्ष मेँ सेवा सप्ताह मनाने का हुआ निर्णय

कल समस्त नर्सेज को पीले चावल देकर करेंगे आमंत्रित शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। महात्मा गाँधी चिकित्सालय मे भीलवाड़ा नर्सेंज संगठन के बैनर तले राजस्थान नर्सेंज यूनियन जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट की अध्यक्षता मे आज सुबह 11 बजे मीटिंग आयोजित हुई जिसमे 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्सेंज दिवस को सेवा सप्ताह के रूप मेँ मनाने का निर्णय लिया गया। राजस्थान…

2 minutes

Read Time

कल समस्त नर्सेज को पीले चावल देकर करेंगे आमंत्रित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

महात्मा गाँधी चिकित्सालय मे भीलवाड़ा नर्सेंज संगठन के बैनर तले राजस्थान नर्सेंज यूनियन जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट की अध्यक्षता मे आज सुबह 11 बजे मीटिंग आयोजित हुई जिसमे 12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्सेंज दिवस को सेवा सप्ताह के रूप मेँ मनाने का निर्णय लिया गया।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के संरक्षक फरीद मोहम्मद ने बताया की कल 8 मई विश्व थैलेसीमिया दिवस पर नर्सेंज संगठन बच्चों के साथ रहकर उनको शीतल पेय पिलाकर कार्यक्रम का आगाज करेंगे एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर का विमोचन जिला कलेक्टर भीलवाड़ा द्वारा करवाया जाएगा।

यूनियन के संयोजक अमित व्यास ने बताया की बैठक मे सर्वसम्मिति से सभी पदाधिकारीयो को अलग अलग जिम्मेदारी दीं गई जिसमे संरक्षक फरीद मोहम्मद को कार्यक्रम मे फ्लोरन्स नाईट एंगल की मूर्ति की सजावट, हितेश लक्षकार को रक्तदान शिविर का प्रभारी, गिरिराज लड्ढा और सिराज खान को टेंट संबंधित जिम्मेदारियां सोंपी गईं।

यूनियन जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने बताया की सेवा सप्ताह के तहत 9 मई को भीषण गर्मी को देखते हुए बेज़ुबान पक्षीयो के लिए परिंडे बांधे जायेंगे,10 मई को मदर्स दिवस पर मिल्क बैंक मेँ माताओ का विशेष सम्मान किया जायेगा, एवं 11 मई को वृक्षरोपण के बाद मरीजों और परिजनों को गर्मी से राहत के लिए छाछ वितरण कार्यक्रम किया जायेगा और 12 मई को विश्व नर्सेंज दिवस पर 61 नर्सेंज को लाइफटाइम नर्सेंज डे अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

कार्यक्रम मेँ. RVRS मेडिकल कॉलेज और महात्मा गाँधी चिकित्सालय मेँ कार्यरत। समस्त नर्सेज को उपस्थित होने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज प्रत्येक वार्ड मेँ वार्ड इंचार्ज को भारतीय संस्कृति के अनुसार पीले चावल देकर आमंत्रित किया जायेगा।

इस अवसर पर RNA शहर अध्यक्ष लाल सिंह राठौड़. RNU के रामजस चौधरी, उपाध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया, दिनेश खटीक, ललित जीनगर, सिराज खान, सुनील व्यास, भागचंद धाकड़, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर विनोद सोनी, काशीराम नायक, पवन सिंघल, प्रेम सोलंकी, मुकेश मौर्य, दिनेश तिवारी, अनीता चौधरी, अनीता खोईवाल, रीना चंदेल, लीला माली, ललिता छीपा, विमला व्यास सहित कई नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed