,

शाहपुरा में नई टंकी से जल संकट तो टला, लेकिन हाई प्रेशर से फटीं पुरानी पाइप लाइनें सड़कों पर बहा पानी

अधिशाषी अभियंता मयंक शर्मा ने टीम के साथ संभाला मोर्चा, तत्परता से दुरुस्त कराए फॉल्ट ग्रामीणों ने प्रशासन व विधायक का जताया आभार शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र..

2 minutes

Read Time

अधिशाषी अभियंता मयंक शर्मा ने टीम के साथ संभाला मोर्चा, तत्परता से दुरुस्त कराए फॉल्ट ग्रामीणों ने प्रशासन व विधायक का जताया आभार

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-कस्बे में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए जलदाय विभाग द्वारा बनाई गई नई पानी की टंकी आखिरकार शुरू हो गई है।

नई टंकी के चालू होने से जहाँ आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है, वहीं तकनीकी तौर पर पहले ही दिन एक नई मुसीबत भी सामने आ गई। जैसे ही नई टंकी से जलापूर्ति (सप्लाई) शुरू की गई, पानी के भारी दबाव (हाई प्रेशर) के कारण कस्बे की पुरानी पाइपलाइनें जवाब दे गईं।

देखते ही देखते कई मोहल्लों में पाइपलाइनें फॉल्ट हो गईं और मुख्य सड़कों व गलियों में भारी मात्रा में पानी बहने लगा। एक्सईएन मयंक शर्मा ने मौके पर रहकर कराया सुधार कार्यसप्लाई शुरू होते ही जगह-जगह लीकेज और पाइपलाइन फटने की सूचना जैसे ही जलदाय विभाग को मिली, विभाग तुरंत एक्शन मोड में आ गया।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिशाषी अभियंता (XEN) मयंक शर्मा बिना समय गंवाए अपनी तकनीकी टीम को साथ लेकर खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। एक्सईएन शर्मा ने स्वयं कड़े धूप और चुनौतीपूर्ण हालातों में मौके पर मौजूद रहकर तकनीकी स्टाफ से फॉल्ट को दुरुस्त कराया।

उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक पानी का प्रेशर पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग जारी रखी जाए ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने। वर्षों पुरानी पाइपलाइनें नहीं झेल पाईं भारी दबावजलदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस समस्या का मुख्य कारण कस्बे में बिछी वर्षों पुरानी पाइपलाइनें हैं।

नई टंकी की ऊंचाई और क्षमता अधिक होने के कारण हाइड्रोस्टेटिक प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिसे ये जर्जर लाइनें सहन नहीं कर पाईं और उनके कमजोर जोड़ों (Joints) से भारी रिसाव शुरू हो गया। हालांकि, विभाग की मुस्तैदी और तत्परता के चलते कई बड़े लीकेजों को महज कुछ ही घंटों के भीतर काबू कर लिया गया और प्रभावित इलाकों में स्थिति को नियंत्रित कर जनता को राहत पहुंचाई गई।

ग्रामीणों ने जताया आभार, जल्द कार्य पूर्ण करने की मांगइस ऐतिहासिक सौगात और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। स्थानीय लोगों ने ‘टंकी बचाओ संघर्ष समिति’, क्षेत्रीय विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों सहित जलदाय विभाग के अधिकारियों के प्रति सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे और इस नई टंकी से उन्हें हमेशा के लिए राहत मिलेगी। इसके साथ ही सजग नागरिकों ने मांग की है कि पाइपलाइन सुधार के बचे हुए कार्य भी युद्धस्तर पर जल्द पूरे किए जाएं, ताकि भविष्य में पानी की एक भी बूंद व्यर्थ न बहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed