, ,

विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में गतिविधि के अंतर्गत विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की पात्रता में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मीडिया प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, ऑपरेशन सिंदूर कमांडिंग ऑफिसर, सैना के वीर जवान, राजस्थानी संस्कृति,…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल शाहपुरा में गतिविधि के अंतर्गत विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की पात्रता में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। मीडिया प्रभारी डॉक्टर परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, ऑपरेशन सिंदूर कमांडिंग ऑफिसर, सैना के वीर जवान, राजस्थानी संस्कृति, मराठी संस्कृति, पंजाबी संस्कृति, इस्लामी संस्कृति, शिक्षक, शिक्षार्थी, मॉडर्न कल्चर, परंपरागत वेशभूषा जैसे विभिन्न पात्रों में भैया बहनों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।

गतिविधि प्रभारी सुधा चौहान व ललिता धाकड़ ने बताया कि विचित्र वेशभूषा के परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने की जिसमें बाल वर्ग के कनिष्ठ वर्ग कक्षा 1 से 2 में सिया माली नरेंद्र हाउस प्रथम, भूविका सुवालका वेदांत हाउस द्वितीय, प्रद्युम्न बंजारा वेदांत हाउस तृतीय, हिमांशु बंजारा नरेंद्र हाउस तृतीय स्थान पर रहा।

वही बाल वर्ग के वरिष्ठ वर्ग कक्षा 3 से 5 में भव्या नामा वेदांत हाउस प्रथम, निदा फातिमा नरेंद्र हाउस प्रथम, वर्षिता जैन द्वितीय, प्रिंस देशवाली द्वितीय, आकाश बंजारा द्वितीय, मीनल कायमखानी नरेंद्र हाउस तृतीय, अर्पिता बंजारा विवेकानंद हाउस तृतीय, सौम्या बंजारा विवेकानंद हाउस तृतीय रही।


कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 में चारवी बारहठ वेदांत हाउस प्रथम, श्रेया कुमावत रामकृष्ण हाउस प्रथम, मुस्कान नायक विवेकानंद हाउस द्वितीय, कनिका जीनगर रामकृष्ण हाउस द्वितीय, प्रिया गुर्जर वेदांत हाउस तृतीय स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 में मुक्ता लढ्ढा वेदांत हाउस प्रथम स्थान पर रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed