, ,

तेज आंधी से अक्षय स्मारक स्कूल की रेलिंग ढही, मंडराया बड़ा हादसा टलने का खतरा, ग्रामीणों ने की जल्द मरम्मत की मांग

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-कस्बे में स्थित अक्षय स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले दिनों आई तेज आंधी और तूफान के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आंधी के भारी वेग को न झेल पाने के कारण विद्यालय परिसर में लगी लोहे की मजबूत रेलिंग अचानक टूट कर नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। बनेड़ा-कस्बे में स्थित अक्षय स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछले दिनों आई तेज आंधी और तूफान के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आंधी के भारी वेग को न झेल पाने के कारण विद्यालय परिसर में लगी लोहे की मजबूत रेलिंग अचानक टूट कर नीचे गिर गई।

गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों क्षेत्र में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था। धूलभरी आंधी और तेज हवाओं के झोंकों के कारण विद्यालय की सुरक्षा दीवार पर लगी रेलिंग उखड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि अभी छुटियां चल रही है। नहीं तो स्कूल में हर समय बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में इस टूटी हुई रेलिंग या खुले हिस्से की वजह से कभी भी कोई मासूम हादसों का शिकार हो सकता है।

विद्यालय जैसी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। गनीमत रही कि आंधी के वक्त बच्चे वहां नहीं थे, लेकिन अब इसे ऐसे ही छोड़ना खतरे को आमंत्रण देना है। घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्रभाव से नई और मजबूत रेलिंग का निर्माण करवाया जाए। विद्यालय परिसर के अन्य जर्जर हिस्सों की भी जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

जब तक नई रेलिंग नहीं लगती, तब तक उस स्थान पर अस्थाई बैरिकेडिंग की जाए ताकि बच्चे वहां न जाएं। स्थानीय प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है, लेकिन ग्रामीण अब कागजी कार्रवाई के बजाय धरातल पर जल्द काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed