,

वीर माता माणिक कवर राज. बालिका उच्च मा. वि. शाहपुरा में विषय विशेषज्ञ वार्ता का आयोजन किया।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रधान रीता धोबी ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन व माल्यार्पणकरके शुरुआत की। उसके पश्चात संस्था प्रधान रीता द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय विद्यालय पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रधान रीता धोबी ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण
करके शुरुआत की।

उसके पश्चात संस्था प्रधान रीता द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम प्रभारी ने कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान राज्य को असम राज्य दिया गया है इसके अंतर्गत छात्राओं को असम राज्य की सभ्यता संस्कृति, खानपान, रहन-सहन ,कला, पर्व, त्यौहार ,उत्सव भाषा , नृत्य आदि की विस्तृत जानकारी करवाई गई।

इसके पश्चात कक्षा 12 की छात्रा ने असम राज्य की भाषा के सरल-सरल वाक्य छात्राओं को बुलवाए गए एवं कार्यक्रम में कक्षा 10 की छात्रा दीक्षा मराठा ने असमिया लोक नृत्य प्रस्तुत कर सुंदर प्रस्तुति दी जिससे छात्राओं ने असम के लोक नृत्य की जानकारी प्राप्त की। सभी छात्रों ने असमिया लोक नृत्य में बहुत रुचि दिखाई।

एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित करने के पीछे छात्रों को भारत में एकता एवं अखंडता किस प्रकार स्थापित की जा सकती है। सह राज्य की सभ्यता संस्कृति सभी को सीखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पारितोषिक दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन इंदिरा जैन ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ पीयूष गदिया, ज्योति, सुमन, सुनीता व्यास, राकेश कुमार खटीक, रश्मि व्यास, शकुंतला छीपी,माया कोली, सुरेंद्र सिंह बारेठ एवं कक्षा 6 से 12 की छात्राएं उपस्थित रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed