कुशीनगर के रामपुर बगहा मोड़ पर बाइक और मैजिक गाड़ी की जोरदार टक्टर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। राहगीरों ने घटना की जानकारी रामकोला पुलिस को दी।
रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा मैजिक गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।युवक की पहचान गगन पाण्डेय पुत्र मधुसूदन पाण्डेय उम्र 42 वर्ष निवासी देवरिया बाबू रोड़ लक्ष्मीगंज बाजार थाना रामकोला के रूप में किया गया।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाला छपरा टोला लक्ष्मीगंज बाजार देवरिया बाबू रोड़ पर स्थित मधुसुदन पाण्डेय का पुत्र गगन पाण्डेय उम्र 42 वर्ष बाइक से कप्तानगंज से अपने घर लक्ष्मीगंज बाजार आ रहे थे। कि रामकोला – कप्तानगंज मार्ग पर स्थित रामपुर बगहा मोड़ पर पहुंचे थे कि टाटा मैजिक गाड़ी से जोरदार टक्टर हो गयी।
जिससे बाइक सवार युवक गगन पाण्डेय उम्र 42 वर्ष की चोट लगने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर रामकोला थाना के एस आई उपेन्द्र कुमार यादव मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और टाटा मैजिक गाड़ी को कब्जे में ले लिया । तथा चालक को हिरासत में ले लिया।

























