,

राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान सरकार के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14/12/2025 को श्याम प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर डॉ लाल राम बैरवा विधायक महोदय द्वारा माल्यार्पण कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर राजस्थान के संकल्प को…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-राजस्थान सरकार के सफलता पूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 14/12/2025 को श्याम प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर डॉ लाल राम बैरवा विधायक महोदय द्वारा माल्यार्पण कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर राजस्थान के संकल्प को साकार करने हेतु जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में विधायक महोदय डॉ लाल राम बैरवा, अति जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र, अध्यक्ष रघुननंदन सोनी, आयुक्त रिंकल गुप्ता, राजेन्द्र बोहर,पंकज सुगंधी, राजा राम पोरवाल, रमेश मारू,

मोहन गुर्जर, देवी लाल रैगर, राजेश सोलंकी, पुष्पेन्द्र कोली, अनिल चौधरी, कुलदीप जैन कनिष्ठ अभियंता, भारत वैष्णव, हेमन्त पौंड्रिक, प्रहलाद गुलपारिया स्वच्छ भारत मिशन इंजीनियर, महावीर प्रसाद जाट , सीताराम बैरवा,राजेन्द्र खटीक, राजू भील, विकास, उत्तम, सत्येंद्र घुसर युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

सभी प्रतिभागियों ने सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, पार्कों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ लाल राम बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों में जनकल्याण, विकास एवं स्वच्छता के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की गई हैं।

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे निरंतर अपनाना आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।

यह सामूहिक श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम राजस्थान सरकार की जनहितैषी नीतियों और जनसहभागिता आधारित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed