• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

किसानों को लाभान्वित करेगी भावांतर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Andher Nagri by Andher Nagri
September 28, 2025
in देश-विदेश, प्रशासन, मध्यप्रदेश, राजनीति, रोजगार
0
किसानों को लाभान्वित करेगी भावांतर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संतोष कुमार सोनगरा जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा 10 अक्टूबर से ई-उपार्जन पोर्टल पर प्रारंभ होंगे पंजीयनएमएसपी से अंतर की राशि का भुगतान करेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स को दिए गए निर्देशआगर मालवा, 26 सितंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सोयाबीन उत्पादक किसानों के हित में प्रारंभ की जा रही भावांतर योजना को लागू करने के लिए जिला स्तर पर प्रशासनिक अमले को दायित्व दिए जाएं।

इस योजना की विशेषताओं को प्रत्येक स्तर पर प्रचारित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिले। सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी उपयोग करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नदाताओं की चिंता कर सोयाबीन को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूलय 5328 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित की है।

मध्यप्रदेश सरकार किसानों को उनके उत्पादन का मूल्य दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिस तरह धान और गेहूं पर किसानों को उनके परिश्रम की कीमत दिलवाने का कार्य किया गया है, उसी तरह सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी लाभ दिलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए लागू की जा रही भावांतर योजना के संबंध में शुक्रवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स को निर्देशित कर रहे थे।

जिला स्तरीय एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव सहित कृषि, राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण वर्चुअली बैठक से जुड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी कलेक्टर्स किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलवाने के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होना चाहिए। हितग्राही को सीधा लाभ मिलना चाहिए। सभी के प्रयासों से भावांतर योजना पूर्णता सफल होगी।10 अक्टूबर से शुरू होंगे पंजीयनभावांतर योजना के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रदेश में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन का कार्य 10 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। भावांतर की अवधि 01 नवम्बर से 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रहेगी। पंजीकृत कृषक और उनके रकबे के सत्यापन की प्रक्रिया राजस्व विभाग के माध्यम से होगी। किसानों के भावांतर की राशि पंजीयन के समय दर्ज बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

भावांतर योजना, एक नजर मेंप्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत अधिसूचित तिलहनी फसल के लिए भावांतर योजना वर्ष 2018-19 से लागू की गई है। भारत सरकार ने घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तथा राज्य के मंडी के मॉडल भाव/विक्रय मूल्य अंतर की राशि कृषकों को दिलवाने का प्रावधान किया है। किसान पूर्व की तरह अपनी उपज मंडियों में बेचेंगे।

एमएसपी और मंडी का मॉडल भाव/विक्रय मूल्य के बीच के अंतर की राशि का किसान को डीबीटी से भुगतान किया जायेगा। किसान द्वारा ई-पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य होगा। उदाहरण के लिए किसान का उत्पादन मॉडल भाव 4600 रूपए पर हुआ है तो समर्थन मूल्य 5328 में से शेष अर्थात् भावांतर राशि 628 रूपए प्रति क्विंटल राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे। किसान को समर्थन मूल्य बराबर ही राशि प्राप्त होगी।

यदि किसान की उपज का विक्रय मूल्य एमएसपी से कम है परंतु राज्य के औसत मॉडल प्राइज के समतुल्य है, ऐसी स्थिति में भी किसान को एमएसपी और बिक्री मूल्य के भावांतर की राशि प्रदान की जाएगी। तीसरी स्थिति में कृषि उपज का विक्रय मूल्य राज्य के औसम मॉडल प्राइस से कम होने की दिशा में किसान को एमएसपी और घोषित औसत मॉडल प्राइस के भावांतर की राशि प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक स्थिति में किसान का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।ये जनप्रतिनिधि जुड़े वीसी सेमुख्यमंत्री डॉ. यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े अनेक जनप्रतिनिधियों ने इस योजना को प्रारंभ करने की पहल के लिए बधाई दी।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद खण्डवा श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक जावरा श्री राजेन्द्र पांडे, विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा, विधायक बागली श्री मुरली भंवरा, विधायक करैरा श्री रमेश खटीक, विधायक सुवासरा श्री हरदीप सिंह डंग, विधायक शाजापुर श्री अरूण भीमावद, विधायक आगर श्री मधु गेहलोत, विधायक नागदा खाचरौद श्री तेज बहादुर सिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों को सोयाबीन उत्पादन का पूरा लाभ मिलेगा। निश्चित ही यह सही समय पर उठाया गया सही कदम है।

सेवा पखवाड़े और अंत्योदय उत्सव को सफल बनाएं जनप्रतिनिधिमुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं श्री हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर गांधी/शास्त्री जयंती 02 अक्टूबर तक हो रहे सेवा पखवाड़े, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वदेशी जागरण सप्ताह और 22 सितम्बर से आगामी दीपावली तक निरंतर चलने वाले जीएसटी उत्सव की गतिविधियों को सफल बनाने का आग्रह, जनप्रतिनिधियों से किया।

मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश सभी आवश्यक व्यवस्था की जाएं। कलेक्टर और संबंधित अधिकारी किसानों का हित निश्चित करें। अधिकारियों को क्षेत्रवार दायित्व दिए जाएं।

भावांतर योजना के क्रियान्वयन को प्राथमिकता दें। जिला स्तर पर नियमित समीक्षा भी हो। किसानों को सही दाम मिले, इसकी मॉनिटरिंग हो। भावांतर योजना किसानों के हित में है, इसका प्रचार-प्रसार किया जाये। सभी जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया से प्रचार में भी सहयोग करें। पात्र किसान समय पर पंजीयन करवा लें जिससे पात्र किसान लाभ से वंचित न रहें।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#देवास#पुलिस#भाजपा#भावातंर#भावांतृ#मंड़ी_भाव#मध्यप्रदेश#मोहन_यादव#राजगढ़#राजनीति#सोयाबीन
Previous Post

भाजपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष की सॉप पर विधायक ने दी जी एस टी की जानकारी

Next Post

जिला परिवहन अधिकारी द्वारा ग्रामीण मार्गों पर चलने वाले स्कूली वाहनों की जांच कर की चालानी कार्यवाही।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri