, , ,

जिला परिवहन अधिकारी द्वारा ग्रामीण मार्गों पर चलने वाले स्कूली वाहनों की जांच कर की चालानी कार्यवाही।

पवन परमार ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास सोनकच्छ। क्षेत्र में स्कूल प्रबंधक अपनी मनमानी से चलाते हैं बिना मेंटेनेंस की बसें पिछले दिनों सेंट चाणक्य एकेडमी स्कूल सांवेर की बस पर क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाने पर 23 सिंतम्बर को अभिभावकों द्वारा थाने पर शिकायत की गई थी। जिसमें थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत…

2 minutes

Read Time

पवन परमार ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास सोनकच्छ। क्षेत्र में स्कूल प्रबंधक अपनी मनमानी से चलाते हैं बिना मेंटेनेंस की बसें पिछले दिनों सेंट चाणक्य एकेडमी स्कूल सांवेर की बस पर क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाने पर 23 सिंतम्बर को अभिभावकों द्वारा थाने पर शिकायत की गई थी। जिसमें थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत ने तुरंत चालानी कार्यवाही की। और एसडीएम प्रिया चन्द्रावत को अभिभावकों द्वारा शिकायत आवेदन पत्र भी दिया था।जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान एवं जांच दल प्रभारी मीनाक्षी गोखले ने आरटीओ जांच दल के साथ देवास शहर एवं जिले के ग्रामीण मार्गों पर चलने वाले स्कूली वाहनों की जांच की। दिनांक 26 सितंबर 2025 को जांच दल द्वारा सोनकच्छ, टोंकखुर्द एवं देवास शहरी में स्कूल वाहनों की जांच की।

जिसमें मां जिनवाणी पब्लिक स्कूल पुष्पगीरी की 2 बस, आदर्श पब्लिक स्कूल सांवेर की 01 मैजिक वैन, अर्जुन कॉन्वेंट की 01 मैजिक वैन, टोंकखुर्द से महाकाल पब्लिक स्कूल की 01 बस तथा एक अन्य स्कूल वाहन जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 6 वाहनों की जप्‍ती की गई। इसके अतिरिक्‍त जांच कार्यवाही में 05 वाहनों में दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर 19 हजार 500 का चालान काटा गया।

जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने देवास जिले के सभी स्कूली बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को स्कूल लाने अथवा ले जाने वाले स्कूली वाहनों के चालकों से उनके वाहन के दस्तावेज पूर्ण होने की जानकारी अवश्य ले लेवें, जिससे कि जांच के दौरान स्कूल वाहनों के दस्तावेज पूर्ण न होने पर बच्चों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

जांच दल में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान, जांच दल प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गोखले, सैनिक सरफराज खान, शाकिर खान, नीलेश साल्वे, भगत सिंह एवं बाबूलाल देवड़ा सभी का सराहनीय कार्य रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed