भील समाज ने मनाया आदिवासी दिवस का कार्यक्रम

IMG-20260815-WA0011

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

बनेड़ा/ग्राम देवरी में राजस्थान भील आदिवासी विकास संस्थान एवं पर्यावरण विकास मंच शाहपुरा व प्रकृति संरक्षण विचार मंच बनेड़ा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल जाट एवं उपसरपंच प्रहलाद भील की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस 2026 का आयोजन किया गया जिसमें चारागाह भूमि विकास समिति से जुड़े हुए

आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया ग्राम झातल बलदरखा सूरजपुरा नया तालाब बडेसरा नासरदा देवरी समेलिया आदि आदि गांव में रहने वाले भील आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर समाज की मुख्य पहचान प्रकृति प्रेमी एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जवाब दे ही को मजबूत बनाने एवं

सतत आजीविका के लिए प्रकृति से प्राप्त सेवाओं का उपयोग करते हुए सीमांत उपयोग एवं संरक्षण हेतु सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर प्राकृतिक संसाधन के विकास का संकल्प लिया। सांवरमल भील ने बताया कि प्राकृतिक जीवन शैली अपना कर स्वस्थ समाज स्वस्थ खाद्यान्न के द्वारा समाज को आगे बढ़ना होगा जिससे वन्य उपज एवं औषधि ज्ञान एवं स्वाभिमान

स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है सामाजिक कार्यकर्ता रामलाल जाट ने बताया कि परंपरागत खानपान एवं रीति-रिवाज में किस प्रकार सरलता एवं आत्मनिर्भरता थी जिसे अपनाना होगा और विकास की मुख्य धारा में से जुड़कर समाज को दिशा देंनी होगी नया तालाब के शंकर लाल भील ने संगठित रहकर राजनीतिक भागीदारी एवं सामाजिक विकास का आह्वान किया

उपसरपंच पहलाद भील ग्राम पंचायत बिलिया ने ने सामाजिक योजनाओं से जुड़कर सरकार द्वारा किए गए प्रावधानों एवं शिक्षा के स्तर में विकास करने की जरूरत पर प्रकाश डाला बीज संग्रहण के कार्यों से जुड़कर आर्थिक आय प्राप्त की जा सकती है

भंवरलाल भील ने बताया। पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़े संघीय प्रक्रिया से जुड़कर प्रकृति के संरक्षण एवं सुरक्षा तथा विकास के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।

About The Author