शाहपुरा में रक्तदान शिविर, 200 यूनिट रक्त संग्रह
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-संघ शताब्दी वर्ष पर केशव स्मृति सेवा न्यास, इकाई शाहपुरा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
स्वास्थ्य कारणों से 40 और अन्य कारणों से 50 लोग रक्तदान नहीं कर पाए। इसके बावजूद शिविर सफल रहा।आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।