शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा – किसान केसरी एवं पूर्व राजस्व मंत्री रामलाल जाट को कांग्रेस का ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से शाहपुरा त्रिमूर्ति स्मारक पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया।पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
साथ ही शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता राजकुमार बैरवा, जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक अविनाश शर्मा, वरिष्ठ नेता रमेश शर्मा, गोविन्द बिड़ला, वरिष्ठ पार्षद हमीद खान कायमखानी, डॉ. इशाक खान कायमखानी, मुबारिक हुसैन, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, शंकर खटीक, सुभाष व्यास, मदन सर्वा, गुड्डू खां कायमखानी, रामप्रसाद धाकड़, संजय झवर, प्रियेश यदुवंशी, केशव सपूत, राकेश लोहार, चांद मोहम्मद, इमरान देशवाली, नूर मोहम्मद, कालू हाजी, सलीम खान, मोहसिन, बाबू सिलावट पिंटू, अबरार, जाकिर, मीर दिन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








