,

कोली समाज ने मनाई वीरांगना झलकारी बाई की जयंती

राजेन्द्र खटीक। मध्यप्रदेश-मुरैना (मध्य प्रदेश) में कोली समाज ने बहुत ही भव्य रूप से वीरांगना झलकारी बाई कोली की 196 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसमें सकल कोली कोरी समाज संघ रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बामोरिया (भोपाल),राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कौस्तुभ सिंह भाटी (अजमेर) के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कंपाउंडर कैलाश…

2 minutes

Read Time

राजेन्द्र खटीक। मध्यप्रदेश-मुरैना (मध्य प्रदेश) में कोली समाज ने बहुत ही भव्य रूप से वीरांगना झलकारी बाई कोली की 196 वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसमें सकल कोली कोरी समाज संघ रजि० के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बामोरिया (भोपाल),राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष कौस्तुभ सिंह भाटी (अजमेर) के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान कंपाउंडर कैलाश कोली (शाहपुरा भीलवाड़ा), सहित अन्य कई प्रदेश अध्यक्षों,पदाधिकारियों तथा गणमान्य महानुभावों के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम में समाज की बालिकाओं ने झलकारी बाई का रूप धारण कर पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

मुरैना शहर में आयोजित समारोह में सैकड़ों समाज बंधुओं ने हिस्सा लिया विशेषतः कोली समाज की महिलाओं एवं बालिकाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान झलकारी बाई अमर रहे के नारों का जयघोष होता रहा।

जयंती समारोह में मुख्य वक्ता राकेश बामोरिया, कौस्तुभ सिंह भाटी एवं कंपाउंडर कैलाश कोली सहित कई अतिथियों एवं वक्ताओं ने संबोधित कर कहा कि वीरांगना झलकारी बाई कोली वंश की एक ऐसी महान वीरांगना थी जिन्होंने स्वामिभक्ति का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया और झांसी तथा झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की अस्मत एवं आन बचाने के लिए स्वयं को बलिदान कर कोली समाज का नाम सदा सदा के लिए अमर कर गई। झलकारी बाई अस्त्र शस्त्र चलाने सहित युद्ध कला में बहुत ही पारंगत एवं निपुण थी इसी वजह से झलकारी बाई कोली को झांसी की सेना ने महिला दुर्गा दल की सेनापति बनाया गया था।

झलकारी बाई की शक्लों,सूरत एवं कद काठी रानी लक्ष्मी बाई के जैसी ही थी। जब ब्रिटिश सेना ने झांसी पर आक्रमण किया तब अंग्रेजों को धोखा देने तथा रानी लक्ष्मी बाई की जान बचाने झलकारी बाई ने रानी लक्ष्मी बाई का भेष बनाकर अंग्रेजों से युद्ध करने स्वयं मैदान में कूद पड़ी और अपने अदम्य साहस,वीरता एवं पराक्रम से ब्रिटिश सेना के दांत खट्टे कर दिए तथा झांसी एवं रानी लक्ष्मी बाई की आन एवं अस्मत बचाने स्वयं को बलिदान कर दिया उस महान वीरांगना को कोली समाज द्वारा श्रद्धा पूर्वक याद किया गया।

झलकारी बाई के जयंती महोत्सव को उसकी शौर्य,वीरता एवं बलिदान की गाथा को चिरस्थाई बनाने के लिए संगीतमय प्रस्तुतियां भी मंच पर गायिका रजनी बौद्ध द्वारा प्रदान की गई। मुरैना में आयोजन समिति के संयोजक एवं मध्य प्रदेश अध्यक्ष इंज. राम प्रकाश, माहौर ,राम लाल एवं जिलाध्यक्ष बिजेंद्र फौजी का विशेष सहयोग रहा।

जयंती समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश बामोरिया, कौस्तुभ सिंह भाटी, प्रो बाबू लाल , इंजी राम प्रकाश,सोबरन सिंह,राम लाल,बिजेंद्र फौजी,कमला वर्मा,सुरेन्द्र महावर,चक्रपाणि भाटी,मूल चंद महावर,रामनारायण,सोहन लाल,उमेश कुमार,मुकेश कुमार, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश ,दिल्ली,भोपाल,राजस्थान,महाराष्ट्र, सहित कई प्रदेशों से सैकड़ों समाज बंधुओं एवं महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का शानदार संचालन नरोत्तम माहौर ने किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed