सहभागिताजिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार देवास। शासन के निर्देशानुसार के जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में “आनंद उत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।
आनंद उत्सव में जिले के ग्रामों एवं नगरीय निकायों में बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिता आयोजन किया जा रहा है,
जिसमें सभी उत्साह से सहभागिता कर आनंद की अनुभूति प्राप्त कर रहे हैं।आनंद विभाग की समन्वयक डॉ समीरा नईम ने बताया कि देवास जिले के सभी विकासखंडों एवं नगर परिषदों में लगभग 295 स्थानों पर आनंद उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जिलेवासी 28 जनवरी तक संचालित आनंद उत्सव में उत्साह के साथ सहभागिता कर पारंपरिक खेलों का आनंद ले रहे हैं। यह उत्सव नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महिला एवं पुरुषों में आनंद की अनुभूति दिलाने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
आनंद के इस कार्यक्रम अंतर्गत कबड्डी, कुर्सी दौड़, नींबू रेस, रस्सी खींच, बोरा दौड़ एवं अन्य पारम्परिक खेलों के साथ, गायन, नृत्य, भजन आदि, सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया हैं।
आनंद उत्सव को सफलता पूर्वक मनाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में स्थित ग्राम पंचायतों को कलस्टर में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आनंदकों की सहभागिता भी सक्रिय रूप से रहेगी।








