शैक्षिक शोध कार्यों के कुशल संपादन हेतु डॉ. मण्डेला का स्वागत एवं अभिनन्दन

शैक्षिक शोध कार्यों के कुशल संपादन हेतु डॉ. मण्डेला का स्वागत एवं अभिनन्दन शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शाहपुरा के आईएफआईसी प्रभाग द्वारा सत्र 2025-26 में “डी.एल.एड.प्रशिक्षणार्थियों के लिए इंटर्नशिप की उपादेयता का अध्ययन” विषय पर किए जा रहे जिला स्तरीय शोध की अंतिम कार्यगोष्ठी में बोलते हुए शोध कार्य की गंभीरता…

1 minute

Read Time

शैक्षिक शोध कार्यों के कुशल संपादन हेतु डॉ. मण्डेला का स्वागत एवं अभिनन्दन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शाहपुरा के आईएफआईसी प्रभाग द्वारा सत्र 2025-26 में “डी.एल.एड.प्रशिक्षणार्थियों के लिए इंटर्नशिप की उपादेयता का अध्ययन” विषय पर किए जा रहे जिला स्तरीय शोध की अंतिम कार्यगोष्ठी में बोलते हुए शोध कार्य की गंभीरता और उपादेयता पर प्रभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश मण्डेला ने प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उपस्थित शोध समूह द्वारा जिला स्तरीय शोध के संयोजक एवं आईएफआईसी प्रभाग के प्रभागाध्यक्ष डॉ. मण्डेला का डाइट के माध्यम से विगत दो दशकों से भी अधिक समय से निरंतर किए गए अकादमिक, शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान कार्यों के लिए साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में डर्फ के वरिष्ठ सदस्य डॉ. विनोद कुमार श्रीवास्तव, जिला स्तरीय शोध के सदस्य डॉ. प्रहलाद सिंह दायमा, जगदीश चन्द्र शर्मा, शबनम तंवर, वरिष्ठ व्याख्याता अरविंद चौहान, धर्मीचंद जैन, दुर्गेश सेन,सीएमडीई प्रभागाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र दीक्षित, व्याख्याता नितिन कुमार जावलिया, नारायण लाल बलाई, अमिता मूंदड़ा सहित अन्य शोधार्थी उपस्थित रहे।

शैक्षिक शोध कार्य के प्रशिक्षक एवं प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. कैलाश मण्डेला इसी सत्र में 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर उनके द्वारा शैक्षिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान क्षेत्र में दी गई सुदीर्घ, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय राजकीय सेवाओं के लिए शोध समूह द्वारा सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने शिक्षा विभाग के लिए डॉ. मण्डेला द्वारा दिए गए अमूल्य शैक्षिक योगदान को रेखांकित करते हुए उनकी कार्य शैली को अविस्मरणीय बताया। अंत में नितिन जावलिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed