• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सुनी 120 से अधिक आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।

Andher Nagri by Andher Nagri
January 29, 2026
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, राजनीति, रोजगार, समाज
0
जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सुनी 120 से अधिक आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश।
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दतिया। नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए 120 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए,

कलेक्टर वानखड़े ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनसुनवाई शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव है, उन्हें मौके पर ही हल किया जाए।

शेष आवेदनों के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित कर उसी अवधि में समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा रास्ता अवरुद्ध होने, नालियों के पानी की निकासी, वृद्धावस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान्न वितरण, खाद वितरण सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए,

कलेक्टर ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही जानकारी लेकर आवेदकों को राहत प्रदान की, वहीं कुछ मामलों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए, कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आवेदकों से संवेदनशीलता एवं सौजन्यपूर्वक व्यवहार किया जाए और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो,

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर लोकेन्द्र सिंह सरल, संयुक्त कलेक्टर श्रुति अग्रवाल सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा आवेदकों को उनके मामलों की स्थिति से अवगत कराते हुए समाधान की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी भी दी गई।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#दतिया#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

पानी की मोटर, टयूबेल मोटर की केबल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Next Post

जनगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु जिला स्तर पर जनगणना समन्वय समिति का गठन।

Next Post
जनगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु जिला स्तर पर जनगणना समन्वय समिति का गठन।

जनगणना कार्य के सुचारु संचालन हेतु जिला स्तर पर जनगणना समन्वय समिति का गठन।

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri