• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास बसई का निरीक्षण बेहतर प्रबंधन पर अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

G Andher Nagri by G Andher Nagri
December 25, 2025
in मध्यप्रदेश, शिक्षा, समाज, स्वास्थ
0
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास बसई का निरीक्षण बेहतर प्रबंधन पर अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

।दतिया। जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों के बेहतर प्रबंधन, सुव्यवस्थित संचालन एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को बसई स्थित “अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास, बसई” का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने छात्रावास की साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं समग्र प्रबंधन का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण में छात्रावास की व्यवस्थाएँ संतोषजनक एवं अनुकरणीय पाई गईं। विद्यार्थियों के रहने, पढ़ने एवं दैनिक आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था देखकर, कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि छात्रावास केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण केंद्र होते हैं। यहाँ का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुशासित होना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ जीवन मूल्यों को भी आत्मसात कर सकें।

उन्होंने कहा कि बसई छात्रावास की व्यवस्थाएँ अन्य छात्रावासों के लिए मॉडल के रूप में प्रस्तुत की जा सकती है। छात्रावास के बेहतर संचालन एवं उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए कलेक्टर वानखड़े द्वारा अधीक्षक अनमोल पटेरिया को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने अधीक्षक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली, जिम्मेदारी एवं सतत निगरानी के कारण छात्रावास में अनुशासन और सुव्यवस्था बनी हुई है।

उन्होंने अधीक्षक को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएँ बनाए रखें, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनें एवं शासन की मंशा के अनुरूप छात्रावास को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के अन्य छात्रावासों में भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। निरीक्षण एवं सम्मान समारोह के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने एवं प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाने वाली रही।

About The Author

G Andher Nagri

See author's posts

Previous Post

जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने दिखाई संवेदनशीलता और तत्परता 210 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं कई मामलों का मौके पर किया निराकरण

Next Post

जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं सलाहकार समिति की बैठक संपन्न शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वित्तीय समावेशन पर दिया गया विशेष जोर

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri