,

जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं सलाहकार समिति की बैठक संपन्न शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं वित्तीय समावेशन पर दिया गया विशेष जोर

।दतिया। जिले में बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, ऋण वितरण की प्रगति तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से आज मंगलवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं सलाहकार समिति (DLBCC) की बैठक का आयोजन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने की।…

2 minutes

Read Time

।दतिया। जिले में बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, ऋण वितरण की प्रगति तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा के उद्देश्य से आज मंगलवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय एवं सलाहकार समिति (DLBCC) की बैठक का आयोजन कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने की। बैठक के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जिले में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और आमजन को सुलभ एवं पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। कलेक्टर ने कृषि क्षेत्र, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), स्वयं सहायता समूहों, स्टार्टअप, युवाओं, महिलाओं तथा गरीब एवं वंचित वर्गों को ऋण प्रवाह बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऋण वितरण केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि इससे वास्तविक रूप से रोजगार सृजन, आयवृद्धि और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिले।बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देश दिए गए कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड-अप इंडिया, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, आत्मनिर्भर भारत अभियान सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। साथ ही लक्ष्य से पीछे रहने वाली शाखाओं की विशेष समीक्षा कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य केवल ऋण देना नहीं, बल्कि पात्र हितग्राहियों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके लिए बैंकों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से जनहित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग गिरिजा साहू, सहायक संचालक मत्स्य राजेश पाठक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नागेन्द्र सिंह गुर्जर, नाबार्ड प्रतिनिधि, जिला पंचायत के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा जिले के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले के समग्र आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed