पेपर लीक के विरोध में शाहपुरा में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा देहात के आह्वान एवं शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के निर्देशानुसार मंगलवार को शाहपुरा उपखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की शिक्षा एवं युवा विरोधी नीतियों तथा लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों ने करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। वर्षों की मेहनत के बावजूद परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिससे युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हुआ है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठा रहे हैं तथा कांग्रेस उनके नेतृत्व में युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर जवाबदेही तय करे तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस छात्रों, युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी तथा जनहित के मुद्दों पर लगातार आंदोलन करती रहेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय की जाए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें, आंदोलन के दौरान छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, संसद में इस गंभीर विषय पर विस्तृत चर्चा कराई जाए तथा देश के छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय मेहता, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लादूलाल खटीक, भेरूलाल खटीक, पूर्व विधायक प्रत्याशी राजकुमार बैरवा, पंकज पराशर, मानक घुसर, भेरूलाल जाट, ओम सिंधी, सुनील मिश्रा, यूनुस खान, रतन रैगर, बीरम रैगर, रामचंद बैरवा, चंद्रप्रकाश रैगर, पूरण रैगर, इकबाल नीलगर, बाबूलाल सलावट, जाकिर देशवाली, महावीर प्रसाद, किशनलाल गुर्जर, भेरूलाल गुर्जर,
दीपेंद्र सिंह (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), ओमप्रकाश जाट, मनीष नायक, किशन गोदारा, इकबाल कायमखानी, विजय टेलर, सत्यनारायण सुवालका, देवराज जाट, विशाल बाबू मीणा, नरेंद्र सिंह, शाहरुख खान, अभिषेक पराशर, विनोद रायका, प्रेमचंद कहार, रवि दत्त पौंड्रिक,
इमरान खान, बीरमलाल रैगर, शिवराज रैगर, कैलाश माली, सानिध्य पराशर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी, छात्र एवं आमजन उपस्थित रहे।