शाहपुरा। डाइट खेल मैदान पर निर्माण का विरोध कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

IMG-20260717-WA0015

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा के नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी शाहपुरा को जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा के नाम ज्ञापन सौंपकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शाहपुरा के खेल मैदान पर प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने तुरंत प्रिसिपल से फोन पर बात कर कार्य शुरू नहीं करने के निर्देश दिए।

ज्ञापन में बताया गया कि डाइट परिसर में वर्तमान भवन से लगी पर्याप्त खाली भूमि उपलब्ध है, जहां नवीन भवन का निर्माण आसानी से किया जा सकता है। इसके बावजूद खेल मैदान पर भवन निर्माण किया जाना विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं आम नागरिकों के हितों के विपरीत है।

नगर कांग्रेस ने कहा कि यह खेल मैदान शाहपुरा क्षेत्र का प्रमुख सार्वजनिक खेल मैदान है, जहां वर्षभर खेल गतिविधियां, प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएं एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। यदि इस मैदान पर निर्माण किया गया तो आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों और युवाओं को स्थायी नुकसान होगा तथा खेल सुविधाएं सीमित हो जाएंगी।

ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि खेल मैदान पर प्रस्तावित निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा नवीन भवन का निर्माण डाइट परिसर में उपलब्ध खाली भूमि पर कराया जाए। यदि किसी अधिकारी द्वारा नियमों की अवहेलना की गई है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

इस दौरान कांग्रेस के नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष नमन ओझा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रसाद धाकड़, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ लादूलाल खटीक, नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, कांग्रेस नेता ओम सिंधी, पूर्व पार्षद नाथु कोली, शंकर खटीक, प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी, युवा नेता आशीष भारद्वाज, अंकुर ओझा, सुनील पाराशर, शिवराज आचार्य, भेरू लाल गुर्जर, दिनेश जाट, कन्हैया माली, दिनेश गुर्जर, धनराज, दिलखुश लोधा, विराट एवं बहुत से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नगर कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि खेल मैदान केवल भूमि का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य है, इसलिए जनहित एवं खेल हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

About The Author