, ,

भीलवाड़ा। राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सांगरिया कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित..

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा सांगरिया कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के नेतृत्व में आयोजित हुआ।इस अवसर पर विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर ने राजीव गांधी के देश के विकास, आधुनिक भारत के निर्माण, सूचना क्रांति एवं युवाओं को नई दिशा देने में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को 21वीं सदी की सोच से जोड़ने का कार्य किया।

कार्यक्रम में शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर कुमावत, बनेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण गाडरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में फुलिया मंडल अध्यक्ष प्रधान चाड़ा, देवरिया मण्डल अध्यक्ष सवार लाल कुमावत, प्रदेश सचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ अतुल त्रिपाठी, भीलवाड़ा ग्रामीण कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लादू लाल खटीक, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, बसंती लाल रैगर, अभीषेक चौधरी, आनंद तिवारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed